फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान लंबित होने पर कम्प्यूटर आपरेटर को फटकार

Fri, 26 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को मनरेगा की समीक्षा बैठक में लाखों रुपये का भुगतान लंबित होने पर सीडीओ ने कंप्यूटर आपरेटर को जमकर फटकार लगाई। साथ ही लंबित भुगतान कराने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया है। इस दौरान उन्होंने इंदिरा, लोहिया समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर गुरुवार को हसनगंज ब्लाक पहुंची। उन्होंने ब्लाक सभागार में मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें पता चला कि ब्लाक क्षेत्र का 80 लाख रुपये का भुगतान लंबित है। ऐसे में मजदूर भुगतान के लिए भटक रहे हैं। सीडीओ ने तत्काल कंप्यूटर आपरेटर को आड़े हाथों लिया और फटकार लगाई। निर्देश दिए कि 29 फरवरी तक पूरा भुगतान कर दिया जाए। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंदिरा, लोहिया, शौचालयों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद सीडीओ ने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ सुनील सिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण दुबे, अनिल शर्मा, महेश, सुरेश, शोभित, अखिलेश सहित रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें