फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। संडीला-उन्नाव मार्ग पर हैदराबाद कस्बे के पास मंगलवार रात 10 बजे वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मियागंज सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बिनैका निवासी मटरू सिंह (55) मंगलवार को हैदराबाद कस्बे के पास निर्माणाधीन भवन में स्लेप का जाल बांधने गए थे। रात 10 बजे वह पैदल घर जा रहे थे। संडीला-उन्नाव मार्ग आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे पड़े श्रमिक को पुलिस मियागंज सीएचसी लाई, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वह करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे, लेकिन किसी ने उन्हें उठाया ही नहीं। अगर समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद जान बच जाती। पति की मौत से पत्नी रेनू सिंह बेहाल हैं। बताया कि चार बच्चों में तीन बेटी एक बेटा है। पति मजदूरी करते थे, अब परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी रेनू सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी के माध्यम से वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें