फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहर के आठ कॉलेजों में होगी पीसीएस परीक्षा, 3264 परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के आठ कॉलेजों में 22 दिसंबर को पीसीएस परीक्षा होने जा रही है। परीक्षा में 3264 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। कलक्ट्रेट में सर्वर रूम बनाया गया जाएगा, वहीं से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी होगी।
विज्ञापन

एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 384 परीक्षार्थी, जीजीआईसी शहर में 384, जीआईसी चमरौली में 384, डीएसएन कॉलेज ब्लॉक ए में 480, डीएसएन कॉलेज ब्लॉक बी में 480, जीजीआईसी नवाबगंज में 384, श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज में 384 और एसएवी इंटर कॉलेज अचलगंज में 384 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आइरिश स्कैनिंग की जाएगी। नकल मिलने पर एक करोड़ जुर्माना व आजीवन कारावास की सजा होगी। परीक्षा के अंतिम आधे घंटे में अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोलरूम बनाया जाएगा, वहां एसडीएम स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी केंद्रों की वहीं से ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी। इसके साथ ही शासन से अन्य जो भी निर्देश होंगे, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें