फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: टिकट कटने के बाद भी जनसंपर्क करती रहीं कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर

Mon, 12 Apr 2021 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर, पत्नी संगीता सेंगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर सोमवार को भी जनसंपर्क में व्यस्त रहीं। बताया कि भाजपा से उनका टिकट कटने की लिखित सूचना नहीं है। सुचना न मिलने तक वह खुद को प्रत्याशी मान रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगने की जानकारी भी दी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोमवार देरशाम तक प्रदेश कार्यालय से कोई निर्देश न मिलने की जानकारी दी। 

गुरुवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों की सूची में संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया था।
विज्ञापन


विरोधी दलों ने तीखे हमले शुरू किए तो रविवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक वीडियो जारी कर संगीता सेंगर की प्रत्याशिता रद्द करने और जिलाध्यक्ष से तीन प्रमुख दावेदारों के नाम भेजने की जानकारी दी थी।



संगीता सेंगर सोमवार को भी क्षेत्र में जनसंपर्क करती रहीं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने सोमवार रात 8 बजे बताया कि उन्हें अभी प्रदेश कार्यालय से कोई पत्र नहीं मिला है। वह अभी कुछ भी नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें