पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा में सोमवार सुबह दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
छूलामऊ निवासी जितेंद्र मिश्रा (50) सोमवार को अपने भाई विजय मिश्रा (48), सतेंद्र मिश्रा (55) व चचेरी बहन शशि मिश्रा (35) के साथ कार से शहर जाने के लिए निकले। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर मंगतखेड़ा के पास सामने से आ रहे सरोजनी नगर, लखनऊ निवासी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर विजय प्रताप सिंह की कार अचानक अनियंत्रित होकर जितेंद्र की कार से टकरा गई। हादसे में विजय प्रताप सिंह व जितेंद्र समेत अन्य कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। सीएचसी पुरवा से जितेंद्र, सतेंद्र व विजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)