फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल पीएसी में तैनात सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है...उन्नाव के लिए..
विज्ञापन

गोमतीनगर रिवर फ्रंट के पास शुक्रवार को हुआ था हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित रिवर फ्रंट के पास शुक्रवार को बाइक सवार पीएसी में तैनात सिपाही बबलू राणा (28) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मूल रूप से उन्नाव के औरास निवासी बबलू राणा पीएसी 32 बटालियन बी दल में सिपाही के पद पर तैनात थे। उनके भाई सतीश ने बताया कि बबलू पत्नी नीतू व परिवार के साथ पारा स्थित मुन्नू खेड़ा में रहते थे। मौजूदा समय में वह गोमतीनगर स्थित रिवर फ्रंट बोट क्लब बटालियन में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार शाम सात बजे वह ड्यूटी के बाद बाइक से हेड ऑफिस जा रहे थे। रिवर फ्रंट के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से टकरा गए। इस दौरान हेलमेट निकल जाने के कारण उनके सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि बबलू की बीते वर्ष 26 नवंबर को शादी हुई थी। दस दिन पहले उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में थी पत्नी, मिली पति की मौत की खबर
मृतक के भाई सतीश ने बताया कि उनकी भाभी नीतू पश्चिम बंगाल के आसनसोल चितरंजन इलाके में आरपीएफ के लोको वर्कशॉप में सिपाही पद पर तैनात हैं। वह कुछ दिन पहले लखनऊ इलाज करने के लिए आई थीं। शुक्रवार को वह ट्रेन से ड्यूटी जॉइन करने जा रही थीं। बबलू जिस वक्त हादसे का शिकार हुए नीतू सुल्तानपुर पहुंच चुकी थीं। परिजनोंं ने नीतू को हादसे की खबर दी और वह लौट आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें