फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
दहीचौकी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान प्रदर्शन करते अवर - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के समस्त अवर/प्रोन्नत अभियंता, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले अवर अभियंताओं ने वेतन विसंगतियों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान मांगे न मानने पर विरोध प्रदर्शन और तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सचिव दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि अवर/प्रोन्नत अभियंता अपनी वेतन संबंधी विसंगतियों में वृद्धि की मांग नहीं कर रहे हैं। वह केवल पूर्व के आदेशों के क्रियान्यवन व अप्रचलित ग्रेड वेतन रुपये 4800 को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। सही वरिष्ठता निर्धारण किया जाए। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसको देखते हुए अवर अभियंताओं ने 25 अक्तूबर से आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। पहले दिन सोमवार को शाम 3 से 5 बजे तक कार्य बहिष्कार करके दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध किया गया है।
मंगलवार को भी दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 27 से 28 अक्तूबर तक जनपद मुख्यालय पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 29 अक्तूबर से क्षेत्रीय मुख्यालय पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार व जेल भरो आंदोलन प्रस्तावित है। इस दौरान अवर अभियंता विजय पाल यादव समेत अन्य जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें