फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनभर के लिए थामा एक-दूसरे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पढ़ाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धन परिवार की बेटियों की शादियों के लिए 51 हजार रुपये खर्च कर ससुराल विदा कर रही है। कार्यक्रम में 13 जोड़ों का वैदिक मंत्रों के साथ बल्लापुर निवासी पं. सुभाषचंद्र द्विवेदी ने विवाह संपन्न कराया। दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह नगर निवासी हाजी सलीम ने पढ़ाया। नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंकित मौर्या, सत्यनारायण निषाद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीतेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष मधु तिवारी ने वधुओं को ससुराल विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें