फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का शव अबूधाबी से मंगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। जोतपुर की महिला ने डीएम को पत्र देकर अबूधाबी में पति की मौत होने के बाद शव को घर लाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि 25 दिन पहले पति की मौत हो गई थी। वहां शव सुरक्षित करते हुए रखा है, लेकिन अब तक उसका शव घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

दिव्या ने डीएम रवींद्र कुमार को पत्र देकर बताया कि उसका पति पति इंदल कुमार जीविकोपार्जन के लिए 28 दिसंबर 2019 को संयुक्त अरब अमीरात के शहर अबूधाबी गया था। पति के मामा सुनील के भाई सुजीत ने उसे अबूधाबी में वायरिंग का काम करने के लिए बुलाया था। 17 मई को सुनील ने पति की मौत की सूचना दी। बताया कि पति इंदल ने फांसी लगा ली। उसने पति द्वारा आत्महत्या की बात को सिरे से नकारा है। उसने मांग की है कि पति के शव को भारत लाया जाए। जिससे वह शव का अंतिम संस्कार करने के साथ ही आगे की कार्रवाई कर सके। उसने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की भी मांग की है। डीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें