फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिगृहीत जमीन पर कब्जे के विरोध में लाठी लेकर उतरीं महिलाएं

Thu, 19 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिगृहीत की गई जमीन पर बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ कब्जा लेने पहुंची प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं लाठियां लेकर मैदान में आ गईं।
विज्ञापन


आखिर प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। प्रशासन की टीम ने किसानों को एक 11 सदस्यीय टीम बनाकर डीएम से वार्ता करने की बात कही और यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एडीएम को दिया है, जिसमें मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग की है।

यूपीएसआईडीसी ने शंकरपुर, कन्हवापुर, मुरलीपुर, मनभौना के किसानों की करीब 1151 एकड़ जमीन अधिगृहीत कर ली थी। वहीं नए भूमि अध्यादेश के चलते अब किसान अपनी जमीन पुन: लेना चाहते हैं। जिसके चलते हजारों किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और भूमि ना छोड़ने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 8 बजे यूपीएसआईडीसी के लोग प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस बल के साथ शंकरपुर स्थित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो हाथ में लाठी लिए किसानों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई।

करीब तीन घंटे तक चली नोकझोंक के बावजूद कोई फैसला ना होने पर प्रशासन की टीम ने किसानों को एक 11 सदस्यीय टीम बनाकर डीएम से वार्ता करने की बात कही साथ ही यथा स्थिति बनाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों के लिए एक ज्ञापन मौके पर आए एडीएम शिवेन्द्र कुमार सिंह को दिया। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से जमीन के मुआवजे को बढ़ाए जाने की बात कही है। एडीएम ने बताया कि दिए गए ज्ञापन पर जिला प्रशासन और यूपीएसआईडीसी विचार कर जल्द ही किसानों के हित में कोई निर्णय लेकर समस्या का समाधान करा देगी।

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम जसजीत कौर, सरजू प्रसाद शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा रहे। वहीं, तनाव को देखते हुए कई थानों का फोर्स शंकरपुर मार्ग पर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें