फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया बसें चलने से दोहरा लाभ

Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोहिया बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को दोहरा लाभ होने लगा है। लोहिया बसों द्वारा कम किराया लेने के बाद अब निजी बस संचालकों ने भी किराये में बीस से तीस फीसदी तक की कमी कर दी है। किराया कम होने से यात्रियों को खासी राहत मिली है।
विज्ञापन


उन्नाव-पुरवा मार्ग पर लोहिया बसों की चलने से प्राइवेट व रोडवेज बस सेवा में किराये को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। पहले रोडवेज बसों का किराया प्राइवेट बसों की अपेक्षा ज्यादा होता था। जिस कारण यात्री भी निजी बसों को ही वरीयता देते थे।

कई बार तो किराये को लेकर यात्रियों और रोडवेज परिचालकों से विवाद भी हो जाता है। यही कारण रहा कि रोडवेज विभाग की स्थिति लोकल स्तर पर ज्यादा मजबूत नहीं हो सकी और उसे हर माह लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा था। इधर, प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोहिया बसों का चलाने का फैसला किया। तो रोडवेज विभाग ने लोकल स्तर पर भी अपनी पैठ मजबूत करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद में पहले चरण में पांच लोहिया बसें मिलीं और इन बसों का किराया अन्य बसों से 25 फीसदी कम रखा गया। इन बसों को उन्नाव-पुरवा मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया गया। लोहिया बस उन्नाव से मंगतखेड़ा का 17 रुपये व उन्नाव से पुरवा के लिए 23 रुपये किराया वसूल रही हैं। जिससे प्राइवेट बसों में यात्रियों की संख्या घटने लगी। जिसके बाद बस संचालकों ने किराया कम करने का निर्णय लिया है।

प्राइवेट बसों का पहले उन्नाव से मंगतखेड़ा (पुरवा से पहले का स्टॉप) तक किराया 20 रुपये था। जो घटकर 15 रुपये हो गया। इसी तरह उन्नाव से पुरवा तक पहले 25 रुपये किराया वसूला जाता था जो अब 20 रुपये कर दिया गया है। उन्नाव से दही चौकी तक पहले प्राइवेट बसों द्वारा आठ रुपये किराया लिया जाता था अब यहां भी 6 रुपये कर दिया गया।
उन्नाव-पुरवा बस संघ के अध्यक्ष शेरअली खां ने बताया कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ ही डीजल के दामाें में कमी के चलते भी किराया कम करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, कई चालक व परिचालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लोहिया बसों के चलने से यात्री प्राइवेट बसों की अपेक्षा लोहिया बस से सफर करने लगे हैं। इस मार्ग पर यात्रा करने वालों यात्रियों ने किराया कम होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें