फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन गांव के सामने हाईवे पर एक ढाबे के पास शव रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने ढाबा संचालक पर जमीन लिखाने के बाद पूरा पैसा न देने से सदमे में वृद्ध की मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी रामजीवन उर्फ नन्हके (60) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव के सामने हाईवे किनारे संचालित ढाबे पर पहुंच गए। परिजन ढाबा संचालक पर जमीन की बिक्री के बकाए की मांग कर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ अखिलेश तिवारी ने किसी प्रकार से मामला शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे मनोज ने आरोप लगाया है कि ढाबा संचालक ने पिता नन्हके से एक वर्ष पूर्व जमीन की रजिस्ट्री साढ़े तीन लाख रुपये में कराई थी। जिसका पैसा अभी तक नहीं दिया है। उधर, ढाबा संचालक ने मात्र 46 हजार रुपये बाकी होने जानकारी दी है। बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चार बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें