उन्नाव जिले में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाया। जेब से मिले मोबाइल में भांजे का नंबर मिला तो घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उन्नाव जिले में स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वृद्ध का पैर फिसला और वह ट्रैक पर चला गया। इसी बीच ट्रेन चल दी और उसकी कटकर मौत हो गई। सीतापुर जिले के ईटारी गांव निवासी रफीक अहमद (60) शुक्लागंज में रहने वाले अपने भांजे शहीम से मिलने आ रहा था।
विज्ञापन
बुधवार रात पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वह उतरने लगा। पैर फिसलने से वह ट्रैक के नीचे चला गया। इसी दौरान ट्रेन चल दी। इससे उसका सिर से धड़ अलग हो गया। जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाया। जेब से मिले मोबाइल में भांजे का नंबर मिला तो घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहीम ने बताया कि मृतक रफीक ने शादी नहीं की थी।