फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो मौतों के बाद जागे अफसर, गढ़ेवा मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। पांच दिन पहले गढ़ेवा मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत के बाद अफसर जागे हैं। मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 4.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 11 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण इसी माह शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र के गढ़ेवा गांव के सामने गंगा नदी पर बने पुल तक पहुंचने का संपर्क मार्ग तीन साल पहले गंगा में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रशासनिक लापरवाही के चलते तीन साल बाद भी रास्ता सही नहीं कराया गया था। छह नवंबर को बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कानपुर लौटते समय गढ़ेवा-सिकिठियापुर मार्ग पर कार खंती में पलटने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। रास्ता सही न होने से कटरी क्षेत्र की 20 हजार की आबादी को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
लोग जान जोखिम में डालकर चालक ध्वस्त संपर्क मार्ग के बगल के खेतों से वाहन निकाल रहे हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण की कवायद शुरू की है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए शासन से 4.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। टेंडर निकाल दिया गया है। 21 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। उसके बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। शासन से स्वीकृत बजट से धानीखेड़ा से गढ़ेवा गंगा सेतु मार्ग तक का मार्ग बनवाया जाएगा। सुरक्षा से जुड़े अन्य काम भी होंगे।
विज्ञापन




हादसे के बाद मिट्टी डलवाकर बंद किया था वाहनों का आवागमन

छह नवंबर को हादसे के बाद सात नवंबर को अधिकारियों ने गढ़ेवा मार्ग पर मिट्टी डलवाकर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इससे चार पहिया वाहन चालकों को तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। छोटे वाहन सवार तो किसी तरह अ भी इसी मार्ग से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें