फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया सेनानी भवन का निरीक्षण

विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन का निरीक्षण करते सीडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। वर्षों से बंद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन का ताला खुलवाने की मांग पर डीएम ने सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को भेजकर स्थिति की जानकारी कराई।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी में रेलवे क्रॉसिंग के दशकों पहले प्रशासन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों की सुविधा के लिए भवन का निर्माण कराया था। हालांकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिषद के बीच विवाद के चलते आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू होने पर प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। विवाद का निस्तारण न होने तक प्रशासन ने भवन में अपना ताला लगवा दिया था।
विज्ञापन

चौरीचौरा आंदोलन दिवस पर बदरका में सेनानी आश्रित परिषद के महामंत्री अनुभव शुक्ल ने डीएम से सेनानी भवन का ताला खुलवाने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन का निरीक्षण किया। भवन की स्थिति, उपलब्ध सामग्री, संसाधनों व संपत्ति को देखा। सीडीओ ने बताया कि वह डीएम को अपनी रिपोर्ट देंगे। इस दौरान सेनानी आश्रित परिषद के महामंत्री अनुभव शुक्ल, अध्यक्ष विनोद कृष्ण शर्मा, आदित्य शुक्ल, वैभव मिश्र, भानू प्रकाश, दीपक सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें