असोहा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चौरी चौरा महोत्सव में वंदे मातरम गीत पर बाएं सैल्यूट करती?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। चौरी चौरा महोत्सव के दौरान असोहा बीईओ ने वंदेमातरम् गीत पर गलत हाथ से सैल्यूट किया। बाएं हाथ से सलामी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में चर्चा का विषय बन गया।
असोहा बीईओ (ब्लॉक एजूकेशन अफसर) कार्यालय में गुरुवार को चौरी चौरा महोत्सव के दौरान वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत का गान हुआ। बीईओ सुषमा सेंगर ने सैल्यूट दाहिने हाथ की बजाय, बायें हाथ से किया। जबकि साथ में कतार बद्ध खड़े छात्रों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ ने दायें हाथ से सैल्यूट किया। इस दौरान बनाया गया वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो अधिकारियों के पास भी पहुंचा। बीईओ ने बताया कि उनके दाहिने हाथ में कुछ दिक्कत थी इसीलिए बायें हाथ का प्रयोग किया है। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।