फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में खत्म बुखार की टेबलेट, मरीज परेशान 19-04-20

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। सीएचसी में बुखार की दवा खत्म हो गई है। अन्य दवाओं की भी कमी होने से डॉक्टर मरीजों को बाहर से दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में इस समय सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं लेकिन बुखार की दवा नहीं है। मगरवारा स्थित सीएमओ कार्यालय के दवा स्टोर में दवाएं होने के बाद भी सीएचसी से नहीं मंगाई गईं।
विज्ञापन

बुखार पीड़ित रिचा मिश्रा, रीना, सरिता, विद्या अवस्थी, रामसेवक गौतम व सेवक लाल ने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर वह सीएचसी दिखाने गए थे। डॉक्टर ने देखा तो लेकिन दवाएं बाहर की लिखीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने से दवाएं नहीं लाई जा सकीं। सोमवार को दवा स्टोर से दवाएं आ जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें