फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक शहर में छोटे-बडे़ वाहनों की नो इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। होली त्योहार पर शहर में भीड़भाड़ अधिक होने से जाम और रंग खेलने के दौरान हादसों के खतरे को देखते हुए एसपी ने भारी वाहनों के अलावा, ई-रिक्शा ऑटो के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई है। इन वाहनों को रूट डायवर्जन कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर यातायात पुलिस ने 9 से 11 फरवरी तक शहर में वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। बताया कि कब्बाखेड़ा से पुलिस कार्यालय चौराहा से बड़ा चौराहा जाने वाले वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज से वापस किया जाएगा। किसी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोस्ती नगर तिराहा से लोक नगर क्रॉसिंग की ओर जाने वाले वाहनों को एसवीएम स्कूल के पास नहर से कब्बाखेड़ा की ओर मोड़ा जाएगा। गदनखेड़ा चौराहा से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले वाहनों को गांधी नगर तिराहा से शुक्लागंज की ओर मोड़ा जाएगा। किसी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गांधी नगर तिराहा से छोटा चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को यहीं से वापस किया जाएगा। किसी वाहन को शहर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें