फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत एसपी पवन कुमार ने लिया चार्ज

Tue, 25 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शराब पीने से मौत की घटनाएं रोकने के लिए पहले मिथाइल अल्कोहल की तस्करी रोकना और अवैध शराब के धंधे का सफाया, कानून व्यवस्था कायम रखना और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता होगी। नवागत पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने जिले का चार्ज लेने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से ये बात कही। उन्होंने दो टूक कहा कि दबाव क्या होता है वह नहीं जानते।
विज्ञापन


वर्ष 2009 बैच के आईपीएस पवन कुमार ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठाएगी। जहां तक उन्हें जानकारी हुई है कि शराब फैक्ट्रियों को सप्लाई होने वाले मिथाइल और एथाइल अल्कोहल की जिले में तस्करी हो रही है। इसको रोकना प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। असोहा थानाक्षेत्र में मां-बेटे की हत्या की घटना राजनीतिक दबाव के चलते खुलते-खुलते रह जाने के सवाल पर एसपी ने बताया कि दबाव क्या होता है वह जानते ही नहीं।

किराएदारों का होगा सत्यापन
उन्नाव। जिले में लूट और चोरी की बढ़ती घटनाओं के पीछे गैर जिलों से आकर यहां रह रहे लोगों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल होना है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर संभव कदम उठाएगी। साथ ही नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि वह किसी को किराए पर रखने से पहले उसका पहचान पत्र व अन्य प्रपत्र भी देखे और पुलिस को सूचना देकर तस्दीक भी करा लें।
विज्ञापन


कंट्रोलरूम में बढ़ेंगे फोन कनेक्शन
उन्नाव। पुलिस कंट्रोलरूम को 100 नंबर डायल करने पर फोन रिसीव न होने की समस्या पर उन्होंने बताया कि यहां कंट्रोलरूम में तीन फोन लगे हैं उनकी संख्या बढ़ाकर दो गुनी की जाएगी। फोन व्यस्त होने पर भी फोन करने वाले को काल्स रिंग सुनाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें