फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड में नवजात बच्ची को पुलिया के नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा(उन्नाव)। असोहा थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। भीषण गलन में बच्ची की रोने की आवाज सुन गांव के युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर अजयपुर गांव की नहर पुलिया के नीचे इसी गांव के सुशील कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक नवजात के रोने की आवाज सुनी। पुलिया के नीचे उसने फटे पुराने कपड़ों में लिपटी नवजात बच्ची को पड़ा देखा। उसने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने उसे सीएचसी असोहा पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल ले जाने से पहले ही 1098 पर चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी।
चाइल्ड लाइन प्रभारी संजय मिश्र ने बच्ची को अपने केंद्र में लाने की बात कही। पुलिस बच्ची को लेकर शहर के सिविल लाइंस स्थित केंद्र गई, जहां से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चाइल्ड लाइन ने उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया है। बच्ची को किसने और क्यों फेंका, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले 25 दिसंबर को फतेहपुर चौरासी और इससे तीन दिन पहले सदर कोतवाली में भी नवजात बच्चियों को फेंकने की घटना सामने आ चुकी हैं। अब तक पुलिस इस बात का पता नहीं लगा सकी कि नवजात को फेंकने वाले कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें