फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान गर्भ में ही नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। स्वास्थ्य केंद्र आई गर्भवती का प्रसव डाक्टर की अनुपस्थित में नर्स के कराने पर हालत बिगड़ गई और गर्भ में ही नवजात ने दम तोड़ दिया। पहला बच्चा होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पीड़ित ने रात में स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के न होने की शिकायत सीएमओ से करने को कहा है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवाना निवासी धनंजय सिंह की पत्नी ओमना सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सोमवार रात स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डाक्टर के न मिलने पर मौजूद नर्स ने प्रसव कराया। प्रसव कराने में गड़बड़ी होने पर नवजात ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया। मृत बच्चा होने की सूचना परिजनों को मिलते ही खुशियां गम में बदल गईं। पति धनंजय सिंह ने बताया कि वह रात में आए और डाक्टर की जानकारी ली तो कोई कुछ भी बता नहीं पाया। दर्द अधिक होने से नर्स ने ही बाद में प्रसव कराया। वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। उधर, ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि डाक्टरों का रात में न रुकना गलत है। इसकी शिकायत वह स्वास्थ्य मंत्रालय में करेंगे और इसकी जांच कराएंगे।
बोले सीएमओ
सीएमओ डा. कैप्टन आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं आया है। इसकी रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। यदि महिला चिकित्सक अनुपस्थित मिली और लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोले स्वास्थ्य अधीक्षक
स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. अरुण कुमार ने बताया कि प्रसव के दौरान नवजात की मौत हुई है। जच्चा अब खतरे से बाहर है। रात में महिला चिकित्सक के न रहने पर वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें