फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ी भारी, बीडीओ का तबादला

Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के लोहिया गांव करौली का निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर बीडीओ का तबादला करते हुए उन्हें जिला मुख्यालय अटैच कर दिया। उन्होंने वीडीओ को निलंबित कर दिया, जबकि एडीओ पंचायत को चेतावनी दी है।
विज्ञापन



डीएम ने ग्राम पंचायत के अधूरे पड़े इंदिरा व लोहिया आवास, शौचालय, सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों से सभी शौचालयों का सत्यापन ठीक ढंग से कर रिपोर्ट तलब की है।


डीएम सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को असोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत तल्हौरी के लोहिया गांव करौली में चौपाल लगाकर गांव में हुए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। गांव के लोहिया व इंदिरा आवासों, शौचालयों और पेंशन के कार्य अधूरे होने के बाद भी रिपोर्ट में पूर्ण दर्शाने एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



इंदिरा आवास के लाभार्थियों के खातों में गड़बड़ी मिलने से नाराज डीएम ने बीडीओ की क्लास ली और उन्हें जिला मुख्यालय संबद्ध करने का आदेश दिया।


गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा में इंदिरा आवास व शौचालयों के अधूरे होने पर उन्होंने वीडीओ विजय रावत को निलंबित कर दिया। वहीं समाज कल्याण विभाग से विकलांग, विधवा और समाजवादी पेंशन में लापरवाही मिलने पर एडीओ समाज कल्याण को फटकार लगाई।

 
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र, लोहिया और इंदिरा आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत भारतीय, पीडी राम कृपाल, डीडीओ नरेश सविता, तहसीलदार मंसूर अहमद, सीओ आरके चतुर्वेदी, विवेक मिश्रा, बीएसए कौस्तुभ कुमार, विभव श्रीवास्तव, चंद्राकांत अवस्थी, मनोज, रवि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें