फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मताधिकार का प्रयोग करने की ली शपथ

Tue, 26 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
छठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहर मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लाक से लेकर स्कूलों व निजी संस्थाओं में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिले के मतदाताओं ने सभी निर्वाचनों में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
विज्ञापन



शहर के निराला प्रेक्षागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी इंद्रपाल उत्तम ने लोगों को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी प्रलोभन के सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।


यहां पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, जीनाथजी बालिका इंटर कालेज व अन्य स्कूली बच्चों की ओर से मतदाता जागरूकता विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



उधर, मोहल्ला पीतांबर नगर में आरके कुशवाहा के आवास पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शैलेंद्र पांडेय, कृष्णानंद अवस्थी, राहुल रावत, रजोल तिवारी, विभू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


प्राथमिक विद्यालय माखी प्रथम में छात्रों, उनके अभिभावकों, शिक्षिकाओं व गांव के अन्य लोगों की मौजूदगी में मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधान शिक्षिका पिंकी त्रिवेदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाए जाने के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धनवंतरि देव गुप्त ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाकर हस्ताक्षर भी कराए। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से सिविल लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर व्यापारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन



यहां पर जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, नवीन तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुन्नूलाल कुशवाहा, अजीत तिवारी, बृजेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें