फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की छह ग्राम सभाएं बनेंगी नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-18- नगर पंचायत के लिए प्रस्तावित हिलौली कस्बे का द्वार।
विज्ञापन

फोटो नंबर-19-नगर पंचायत के लिए प्रस्तावित विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के गांव लऊवा सिंघनखेड़ा का मुख्य द्वार।
एक्सक्लुसिव
जिले की छह ग्राम सभाएं बनेंगी नगर पंचायत
शासन ने ग्राम सभाओं को नगर पंचायत बनाने के लिए आबादी, वोटर सहित अन्य बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
ग्राम सभाओं में विधानसभा अध्यक्ष का पैतृक गांव भी शामिल, तहसील प्रशासन ने शुरू किया सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले की छह ग्राम सभाओं को जल्द ही नगर पंचायत बनाया जा सकता है। इन ग्राम सभाओं में विधानसभा अध्यक्ष का पैतृक गांव भी शामिल है। शासन ने नगर पंचायत बनाने के लिए ग्राम सभाओं की आबादी व वोटर सहित अन्य बिंदुओं पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायतों की जनसंख्या समेत अन्य जानकारी के लिए सर्वे कराना शुरू कर दिया है।
वर्तमान समय में जनपद में 3 नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायतें हैं। भविष्य में नगर पंचायतों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि प्रदेश सरकार ने छह बड़ी ग्राम सभाओं को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। इन ग्राम सभाओं में सुमेरपुर विकासखंड की बक्सर व पाटन, सिकंदरपुर करन की अचलगंज और हिलौली ब्लॉक की पंचायत लउवासिंहनखेड़ा, मवई व हिलौली शामिल हैं। इसमें अचलगंज में जहां एक मजरा है। वहीं, हिलौली में 18, लऊवासिंहनखेड़ा में 20 व मवई में मजरों की संख्या 37 है। वहीं, बक्सर में कुल मजरे 6 व पाटन में 5 हैं। शासन से रिपोर्ट मांगने पर जिला प्रशासन ने तुरंत तहसील के अधिकारियों से गांवों का सर्वे शुरू करा दिया है। अधिकारी गांव की कुल आबादी, वोटर और अब तक कराए गए विकास कार्योें की जमीनी पड़ताल करते हुए रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इंसेट
नियमानुसार 20 हजार की आबादी में बनती है नगर पंचायत
एक ग्राम सभा को नगर पंचायत बनने में मानकरूपी कई बिंदुओं को पार करता पड़ता है। इसमें सबसे बड़ा पेच आबादी का है। शासन के मानक के तहत, 20 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत को ही नगर पंचायत का दर्जा दिया जा सकता है। वैसे प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, एकाध ग्राम सभा को छोड़कर शायद ही किसी अन्य पंचायत की आबादी 20 हजार के आसपास हो। इसमें ऐसा हो सकता है कि पासपड़ोस की कुछ पंचायतों को जोड़कर उसे मानकों की कसौटियों पर खड़ा किया जाए। जिसके बाद ही उसे नगर पंचायत बनाया जा सकता है।
इंसेट
विधानसभा अध्यक्ष का पैतृक गांव है लऊवासिंहनखेड़ा
हिलौली ब्लॉक की जिस लऊवासिंहनखेड़ा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है वह मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित का पैतृक गांव है। पूर्व सपा विधायक उदयराज यादव का भी यही मूल निवास है। इसके अलावा हिलौली के ही एक मजरा बचुआखेड़ा सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन का पैतृक गांव है। बड़ी बात यह है कि जिन गांवों का चयन नगर पंचायत बनाने के लिए हुआ है उनमें तीन पंचायतें विधानसभा अध्यक्ष के पैतृक ब्लॉक क्षेत्र हिलौली की हैं। वहीं, तीन अन्य पंचायतें विधानसभा भगवंतनगर की हैं। जहां से वह मौजूदा समय में विधायक हैं।
विज्ञापन

इंसेट
तहसील प्रशासन से तैयार कराई जा रही है रिपोर्ट
शासन से छह ग्राम सभाओं को नगर पंचायत बनाने के लिए आबादी, वोटर सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। तहसील प्रशासन से सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा।
-राकेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी उन्नाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें