उन्नाव। नगर पालिका ने शहर के दो अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मंगलवार को नगर पालिका उन्नाव की जेसीबी ने शहर के मोहल्ला आवास विकास स्थित महाबली गेस्ट हाउस व रामा गेस्ट हाउस को गिरा दिया।
हालांकि भवन स्वामी उनके निर्माणों को सही बताते हुए पालिका की इस कार्रवाई को गलत ठहराते रहे। वहीं पालिका ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि इन भवन स्वामियों को पहले से ही नोटिस दे दी गई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है।