फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकारें

Wed, 26 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की पंचायत में केंद्र और राज्य सरकारों पर किसानों का उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। निराला प्रेक्षागृह में हुई पंचायत में प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सूखा पड़ा हुआ है। प्रदेश व केंद्र की सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सोनू द्विवेदी ने कहा कि किसानों को उर्वरकों व डीजल में विशेष अनुदान दिया जाए। जिले में कुछ ऐसे गांव हैं जहां झोपड़पट्टी में किसान रह रहे हैं। मंडल उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची बनाने में बीएलओ मनमानी कर रहे हैं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र, तहसील बांगरमऊ अध्यक्ष दिलीप कुमार, फतेहुपर चौरासी के रमेशचंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। यहां जिलाध्यक्ष ने हरिवंशराय बच्चन महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर अजय सिंह को यूनियन का जिला महासचिव, अनुराग कटियार को जिला प्रवक्ता व मनीष को सिकंदरपुर सरोसी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। यहां कमलेश, शंभू यादव, गंगारतन त्रिवेदी, श्रीकांत तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें