फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत

विज्ञापन
हाईवे पर हादसे के बाद मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर गदनखेड़ा चौराहे के पास मोपेड सवार युवक को वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के डाढ़ापुर निवासी अनुराग कटियार (38) सोहरामऊ में पानी की टंकी का ऑपरेटर था। सोमवार दोपहर वह मोपेड से सोहरामऊ से गांव जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहे के पास गोशाला के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से मोेपेड में जोरदार टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से अनुराग सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें