फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi largest packaging expert - Jairam Ramesh

Sat, 05 Sep 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े पैकेजिंग एक्सपर्ट हैं। इनसे अमेरिकी राष्ट्रपति को सीख लेनी चाहिए। संप्रग सरकार की योजनाओं का रंगरोगन कर मोदी सरकार खुद श्रेय ले रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व सांसद अन्नू टंडन के आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे।

उन्होंने कहा कि वह इस जिले में करीब ढाई वर्ष पूर्व 62 सड़कों का शिलान्यास करने आये थे लेकिन अभी भी करीब 40 प्रतिशत काम होना बाकी है।

 उन्होंने बताया कि पूरे देश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मात्र दस हजार करोड़ रुपये इस वर्ष दिए गए, जबकि संप्रग सरकार ने वर्ष 2013-14 में 24 हजार करोड़ रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन


धन की कमी के चलते देश में सड़कों की हालत खराब है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विरोध के चलते केंद्र सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेना पड़ा।

 उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को दो चेहरे वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि वह केवल ध्रुवीकरण की बात करती है। उन्होंने कालेधन की वापसी को भाजपा का चुनावी जुमला बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का भाजपा से साथ गठजोड़ है। उन्होंने गुजरात मॉडल पर प्रहार करते हुए कहा कि हार्दिक पटेल ने इसका राज खोल दिया है।

पूर्व केंद्रीय ने बताया कि अविरल गंगा निर्मल गंगा का नाम बदलकर उसे नामामि गंगे का नाम देकर श्रेय लिया जा रहा है। गंगा सफाई के नाम पर सिर्फ साधु संतों की भीड़ एकत्र की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना को बहुत कम बजट दिया गया है, इससे श्रमिकों को मजदूरी भी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें