फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती कर आर्थिक स्थिति सुधारें

Tue, 25 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
किसान को बीज की बोरी देते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के जीआईसी मैदान में चल रहे तीन दिवसीय मध्य मैदानी एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला प्रदर्शनी के दूसरे दिन किसानों को आधुनिक खेती के जरिये आर्थिक स्थिति सुधारने की जानकारी दी गई। इस दौरान कई किसानों को बीज की बोरी भी दी गई। जादू के माध्यम से किसानों का मनोरंजन किया गया।

किसान मेला प्रदर्शनी में मंगलवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह, जिला विकास अधिकारी एनबी सविता समेत कृषि, पशु, उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मेले में 10 जिलों व उन्नाव के सभी विकास खंडों के दो हजार किसानों ने भाग लिया। मेले में साठ स्टाल, किसान सेवा रथ व जादूगर के जादू विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उप कृषि निदेशक नंदकिशोर ने किसानों को तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाई अपनी फ सल की बुआई सीडड्रिल से करें और धान की कटाई छह इंच की ठूंठ छोड़कर करें।
विज्ञापन


इससे भूमि को कार्बनिक पदार्थ मिल सकेंगे। खेत में फसल के अवशेष छोड़े उसे सड़ने दे। अवशेष में कभी आग न लगाएं। संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करें और राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज क्रय करते वक्त पंजीकरण संख्या व बैंक खाता संख्या का मिलान कर रसीद लें। रबी 2015 व खरीफ  2016 में राजकीय कृषि बीज भंडार के क्रय बीज का अनुदान यदि खाते में नहीं पहुंचा है तो बैंक पासबुक की अद्यतन इंट्री कराकर फोटो प्रति बीज भंडार प्रभारी के पास जमा करें और पंजीकरण में संशोधन कराएं।

विभाग की ओर से रबी बीज वितरण के लिए लगाए गए स्टाल से किसानों ने गेहूं, चना, मटर, मसूर व सरसों के बीज खरीदे और किसान पारदर्शी योजना के तहत 108 किसानों ने अपना कृषक पंजीकरण भी कराया। विकासखंड सिकंदरपुर सिरोसी के मनोहरलाल व विकासखंड मियागंज की सुधा देवी के साथ आठ किसानों को सोलर पंप स्थापना पत्र वितरण किया गया।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक ने किसानों को बताया सभी कंपनियों ने अपने उर्वरकों के दाम में कमी की है। इसमें इफ्को की यूरिया 320 रुपये, डीएपी 1050 रुपये, एनपीके कांप्लेक्स 983, 844 व 989 रुपये, कृभकों की यूरिया 320 रुपये, डीएपी 1050 रुपये, एनएफ एल यूरिया 320.60 रुपये, डीएपी 1065.02 रुपये, आरसीएफ  की यूरिया 320.70 रुपये, इंडोगल्फ  की यूरिया 320 रुपये, चंबल कंपनी की यूरिया 321 रुपये, डीएपी 1141 रुपये और एमओपी 550 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें