फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिक: औरास सीएचसी में एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन
बिछिया सीएचसी में मॉकड्रिल के दौरान एसीएमओ ड . आरके गौतम के नेतृत्व में बच्चे का इलाज करती स्वास्? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोविड संक्रमण से बचाव के प्रबंधन की तैयारियों के लिए जिले में कोविड अस्पतालों में मॉकड्रिल की गई। औरास में रिहर्सल के दौरान फोन करने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचीं। बाद में अधिकारियों के फोन करने पर एक साथ तीन एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मचारियों को समय से पहुंचने के लिए सचेत किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव के निर्देश पर बिछिया सीएचसी में हुई मॉकड्रिल एसीएमओ डॉ. आरके गौतम की देखरेख में हुआ। बिछिया निवासी रामू(8) को बीमार दिखाकर एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. मुशीर की देखरेख में बच्चे को उतारकर पीकूवार्ड ले जाया गया। पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की गई। ऑक्सीजन सप्लाई सही मिली।
औरास सीएचसी में 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनिल को मरीज बनाकर एंबुलेंस को फोन हुआ। एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। रिहर्सल में एंबुलेंस न भेजने वाले को फटकार लगाई गई तो एक साथ तीन एंबुलेंस पहुंच गईं। उसके बाद मरीज का ऑक्सीजन स्तर चेक कर उसे पीकू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। यहां भी सबकुछ सही मिला।
विज्ञापन

बांगरमऊ सीएचसी में एसीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सारंग के नेतृत्व में मॉकड्रिल कराई गई। यहां संक्रमण से बचाव के प्रबंधन की तैयारियां देखीं गईं। साथ ही पीकू वार्ड के साथ ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता भी देखी गई। मॉकड्रिल के दौरान 20 डी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर, मैनीफोल्ड में 10 डी टाइप भरे ऑक्सीजन, पांच लीटर क्षमता वाले 20 क्रियाशील ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध मिले। पीकू वार्ड संचालन के लिए प्रशिक्षित स्टॉफ में 6 डॉक्टर, 6 स्टॉफ नर्स, सफाई कर्मी व वार्ड ब्वाय के तैनाती की जानकारी ली गई। प्लांट संचालन की जिम्मेदारी प्रेमचंद फार्मासिस्ट व डार्क सहायक रूम नरेश कुमार ने निभाई। उनसे प्लांट का संचालन कराकर देखा गया।
अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण बचाव की सभी तैयारियां पूरी है। स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी लालबहादुर यादव मौजूद रहे। औरास में डिप्टी सीएमओ डॉ. ललित कुमार के नेतृत्व में मॉकड्रिल कराई गई। नवाबगंज स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में में मॉकड्रिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें