फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा युवक, लापता

Fri, 26 May 2017 12:08 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
कानपुर में गंगा प्रदूषण की ये है हालत
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में अपने मौसा के घर आया युवक गंगा नदी में डूब गया। वह नदी में बैलों को नहला रहा था। नदी के समीप मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश में गोताखोर बुलाए हैं।

बारासगवर थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मुन्ना पाल का 19 वर्षीय पुत्र अमित अपने मौसा संकरी पाल निवासी पंचमखेड़ा बक्सर के यहां गर्मी की छुट्टी में आया था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह मौसा के बैलों को लेकर गंगा नदी में नहलाने कल्याणपुर के पास संकेत बाबा घाट पर गया था। वह बैलों को नहला रहा था, तभी दोनों बैल गहराई में चले गए। बैलों को रोकने की कोशिश में वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो वह बचाने के लिए पहुंचे मगर तब तक अमित गहराई में चला गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर बारासगवर थाना पुलिस पहुंची और काफी तलाशा किया। अमित की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। शाम 5:30 बजे तक युवक का कहीं पता नहीं चला। एसओ मुकेश बाबू ने बताया गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें