फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर-28-लापता चांदनी की तलाश किए जाने के दौरान सई नदी पुल पर मौजूद भीड़

विज्ञापन
लापता चांदनी की तलाश किए जाने के दौरान सई नदी पुल पर मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां। थाना क्षेत्र के गांव मदाखेड़ा से रविवार को लापता हुई युवती का शव सई नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मौरावां के गांव हिलौली के मजरे मदाखेड़ा निवासी सियाराम रावत की 18 वर्षीय बेटी चांदनी कई साल से मानसिक रूप से बीमार थी। युवती का इलाज लखनऊ के पीजीआई से चल रहा था। रविवार 30 जनवरी की दोपहर चांदनी घर पर अकेली थी। उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी और छोटी बहनें खेत पर थीं। तभी चांदनी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर परिजनों ने मौरावां पुलिस को सूचना दी थी। सोमवार को पुलिस को मौरावां-बछरावां मार्ग पर सिंहनखेड़ा सई नदी पुल से एक युवती के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। चांदनी के परिजनों को साथ लेकर पुलिस सई नदी पुल पर पहुंची।
विज्ञापन

युवती की चप्पल पानी में उतराती देखकर पुलिस ने लोगों की मदद से नदी में जाल डलवाकर तलाश कराई। शव न मिलने पर रायबरेली बछरावां के मुसाहीखेड़ा गांव निवासी राजकिशोर ने नदी में छलांग लगाकर चप्पल दिखने वाली जगह पर डुबकी लगाई। कुछ देर बाद शव मिल गया। मृतका की मां सियावती का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कर्नाटक में मजदूरी करता है। मृतका छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। मां ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें