फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर-16-पुत्तन की मौत पर बिलखती पत्नी छेदाना व बेटी सपना।

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर चंदनखेड़ा नाले के पास वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी पुत्तन यादव (58) सोमवार को दोस्त सुरेश वर्मा के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गया था। शाम को घर लौटते समय चंदनखेड़ा नाले के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्तन व सुरेश घायल हो गए।
पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया। लेकिन तब तक पुत्तन ने दम तोड़ दिया। सुरेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुत्तन की मौत से पत्नी छेदाना, बेटे अंकुश व बेटी सपना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें