फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने की आरपीएफ इंस्पेक्टर से अभद्रता

Fri, 15 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से उन्नाव आ रही बरौनी ग्वालियर मेल से उतरने को लेकर एक दरोगा और आरपीएफ इंस्पेक्टर भिड़ गए। इंस्पेक्टर ने दारोगा को हिरासत में ले लिया। घटना के वक्त दोनों सादी वर्दी में थे।
विज्ञापन


 बरौनी ग्लालियर मेल जैसे ही उन्नाव रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची, ट्रेन से उतरने को लेेकर आरपीएफ इंसपेक्टर राजीव रंजन सिंह से शहर में ही तैनात एक दरोगा ने अभद्रता कर दी। यह दरोगा पूर्व में जीआरपी में भी तैनात रह चुका है।

चलती ट्रेन से उतरने को लेकर आरपीएफ ने दरोगा को मना किया तो वह इंस्पेक्टर से उलझ गया और उनसे अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ सिपाहियों को मिली उन्होंने तुरंत दरोगा को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर दरोगा पक्ष से भी कई पुलिसकर्मी आरपीएफ थाने पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद दरोगा के माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें