फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंची टीम, इलाज शुरू

Tue, 03 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मरीजों का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सिरियापुर गांव के मजरा लालाखेड़ा में डायरिया से बच्ची समेत दो लोगों की मौत और 35 लोगों के बीमार होने के बाद सोमवार को मेडिकल टीम गांव पहुंचकर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

लालाखेड़ा में डायरिया से एक पांच साल की बच्ची व एक अधेड़ महिला की मौत और 35 से अधिक लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में दहशत है। हालत यह है कि हर घर में कोई न कोई बीमार है। सीएमओ डा. भूपेंद्र नाथ श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार को पीएचसी सुमेरपुर से एक मेडिकल टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच और दवाएं दी। डाक्टरों के मुताबिक आठ बच्चे बीमार हैं जिन्हें दवा देने के साथ ही ड्रिप भी लगाई गई। वहीं 37 लोगों को उल्टी-दस्त की दवा दी गई। डायरिया पीड़ितों में खुशी (5), देवराज (2), सचिन (10), रामप्रसाद (55), अंशिका (10), शांति (35) की हालत गंभीर है। वहीं बोधनी (22), रिंकी (18), आदर्ष (2), रामावती (38), पिंकी (11), मोनी, पायल, पलक (1), पूती , कोमल, शुभाष (6), मोहनी , रामरती , खुशी ,रीना , सारिका समेत 35 लोगों का दवा दी गई है। उनकी हालत में सुधार है।

कैंप लगाकर इलाज का दावा हवाहवाई
एसीएमओ डॉ. शालू अग्रवाल सोमवार शाम चार बजे गांव पहुंची। उन्होंने टीम से जरूरी दवाओं की जानकारी मांगी तो स्वास्थ्य कर्मी बगलें झांकने लगें। टीम के पास मेट्रोजिल सीरप, टैबलेट, रेंटीडिन सीरप व टैबलेट, सिप्रोफ्लाक्सासिन इंफ्लूजन व टैबलेट तथा पैरासीटामाल जैसी मुख्य दवाएं न होने पर उन्होंने अच्छी दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। एसीएमओ के जाते ही टीम भी चली गई और रात में कैंप लगाकर इलाज करने के दावे हवा हवाई साबित हुए।
विज्ञापन


जलनिगम ने लिए पानी के सैंपल, होगी जांच
गांव में लगे 7 में 6 हैंडपंप में पीला व दूषित पानी पीने से पूरा गांव बीमार होने के बाद जलनिगम विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। सोमवार को जलनिगम के एई सूनील सचान टीम के साथ लालाखेड़ा पहुंचकर इंडिया मार्का हैंडपंप सभी हैंडपंपों के पानी का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि पानी की जांच रिपोर्ट आने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें