फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बोलीं, उन्नाव की बेटी को न्याय जरूर मिलेगा

विज्ञापन
लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर मुलाकात के दौरान दर्द बयां करते मृतका पूजा के परिजन। सं - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पूजा हत्याकांड में राजनीति भी गर्माती जा रही है। रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने मृतका के परिजनों के दर्द पर मरहम लगाया। लखनऊ में पीड़ित परिवार से मिलीं मायावती ने कहा कि बसपा सरकार बनी तो उन्नाव की इस बेटी को न्याय जरूर मिलेगा। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने परिजनाें को हर संभव मदद देने का भी वादा किया है।
विज्ञापन

रविवार को पूजा के पिता मुकेश व मां रीता ने बसपा सुप्रीमो से मिलने के लिए पुलिस से लखनऊ जाने की बात कही। मुकेश ने बताया कि बहन जी से मिलने के लिए पहले ही बात हो गई थी। शाम लगभग छह बजे मगरवारा चौकी प्रभारी प्रेमनारायण व स्वाट प्रभारी गौरव उन्हें व परिजनों को लेकर लखनऊ पहुंचे। रात 11 बजे मायावती ने पीड़ित परिवार को वार्ता के लिए बुलाया। लगभग दो घंटे बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतका के पिता ने बताया कि बहन जी ने वादा किया है कि उनकी सरकार बनी तो इस हत्याकांड में जो लोग भी शामिल हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई आरोपी बच नहीं पाएगा। जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने लापरवाही बरती है, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। चर्चा है कि मायावती ने आर्थिक मदद भी पीड़ित परिवार को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें