फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में फंदे से लटका मिला महिला का शव....

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ससुरालियों से अनबन के कारण छह माह से मायके सोहरामऊ थानाक्षेत्र के चौपई गांव में रह रही महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौपई निवासी मायावी (25) का विवाह दो साल पहले थानाक्षेत्र के ही सहरांवा निवासी पूती के साथ हुआ था। मृतका के पिता बृजमोहन ने बताया कि ससुरालियों ने मायावी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था।
सोमवार सुबह घर से कुछ दूर जंगल में पेड़ से उसका शव दुपट्टे से फंदे से लटका मिला। सूचना पर सोहरामऊ पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने ससुरालियों को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें