फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के रंग में रंगा बाजार, जमकर खरीदारी

विज्ञापन
दीवाली पर्व के लिए शहर के बड़े चौराहे पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति पसंद महिला व युवती। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना के चलते महीनों की बंदी और मंदी से उबरने की कोशिश कर रहे व्यापारियों ने एक बार फिर बदले हालातों से लड़ते हुए व्यापार बढ़ाने की कोशिश शुरू की है। त्योहार के रंग में रंगे बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। शहर में कई नामी कंपनियों ने अपने शोरूम खोले हैं। लोगों को नामी कंपनियों के ब्रांड खासे पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

-
एक छत के नीचे सभी जरूरत के सामान
कालेज रोड मोड़ के निकट खुले शोरूम के संचालक अवधेश दीक्षित ने बताया कि जींस, टी शर्ट, शर्ट, टाउजर्स, जैकेट, प्लोवर, ब्लेजर सहित मेंस वियर की पूरी रेंज के साथ एसेसरीज भी उपलब्ध है। छोटा चौराहा स्थित एक बड़ी कंपनी के शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कपड़ों के अलावा साबुन, क्रीम व घर की जरूरत का अन्य सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। शहर कोतवाली के पास खुले शोरूम के मैनेजर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि खरीदारी के लिए लोगों को अब कानपुर और लखनऊ जाने की आवश्यकता नही ंहोगी।
--
ब्रांडों के टक्कर दे रहे स्थानीय उत्पाद
स्थानीय कारोबारियों ने प्रधानमंत्री के लोकल को वोकल बनाने की अपील पर अमल करते हुए ब्रांडों को टक्कर देते स्थानीय उत्पाद बाजार में उतारे हैं। साड़ी व लहंगों सहित अन्य कपड़ों के कारोबारी ने अब स्टेशन रोड के साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठान खोले हैं। यहां सूट लेंथ सहित किड्स वियर भी उपलब्ध हैं। शहर के पुराने मिठाई कारोबारी ने स्टेशन रोड पर एक से अधिक प्रतिष्ठानों के बाद अब कृष्णा नगर में नई दुकान खोली है। संचालक विकास मिश्र ने बताया कि लोग भीड़ से बचने के लिए स्टेशन रोड या कचहरी रोड जाने से कतराते हैं। यहां मुख्य मार्ग व पार्किंग की व्यवस्था होने से लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

--
कपड़ा विक्रेता ने शुरू किया मार्ट
स्थानीय कारोबारी ने मोतीनगर में मार्ट खोला है। कलक्टरगंज फाटक के पास के सामने रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले अजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की अच्छी रेंज उपलब्ध कराई है। ग्राहकों को निजी फाइनेंस सुविधा देते हुए दो-तीन किश्तों में अदायगी की सुविधा की शुरुआत की है। अजय ने बताया कि लोग कोरोना के कारण आर्थिक समस्या से परेशान है। किश्तों पर सामान देने से ग्राहक भी बढ़ रहे हैं और अपना व्यापार भी।

शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क लगी दुकानों को पीछे कराते सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी,कोतवाल दिनेश चंद्र मि- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें