फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर भीडड़ रोकने े लिए लगाई गई पुलिस, ७५ दिन बाद खुले हैं मंदिर, प्रशासन ने तय की गाइड लाइंस

विज्ञापन
मंगलवार को शहर के बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आए युवक को मास्क न लगा होने पर वापस करती महिला - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव अनलॉक-1 में धार्मिकस्थल तो खोले दिए गए हैं लेकिन भीड़ रोकने और अन्य नियमों का पालन कराने के लिए यहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थलों पर महिला और पुरुष सिपाहियों को तैनात कर शासन की गाइडलाइन का पालन कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमणकाल में बंद चल रहे धार्मिकस्थलों को 75 दिन बाद सोमवार को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया था। मंगलवार को प्रशासन ने स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी। शहर के हनुमान मंदिर में तैनात महिला सिपाही ने बिना मास्क लगाए आए काफी दर्शनार्थियों को वापस कर दिया।
एक किशोर को फटकार लगाई तो उसने जेब में मास्क होने की जानकारी दी। उसे तुरंत लगाने को कहा गया। वहीं मंगलवार को काफी संख्या में लोग भगवान के दर्शन को मंदिर पहुंचे। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णादेवी मंदिर में लगातार दूसरे दिन भी आए हुए भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। उन्हें मास्क लगाकर ही अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें