फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के सुरजापुर गांव में मजदूर का शव घर की कोठरी में धन्नी से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने मानसिक तनाव में आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुरजापुर गांव निवासी सुशील गौतम (35) मजदूरी व खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था। परिजनोें के अनुसार गौतम कुछ दिन से मानसिक तनाव में चल रहा था। शनिवार देर शाम भूसे की कोठरी में उसने फंदे से लटककर जान दे दी। मां रमदेई ने बताया कि घटना के समय वह घर के बाहर लेटी थी।
भतीजा रंजीत कमरे में गया तो सुशील का शव लटका देखा। कोतवाली के दरोगा भीमशंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। मां ने फंदे से लटककर जान देेने की तहरीर दी है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। भतीजे रंजीत के अनुसार सुशील ने तीन शादियां की थी लेकिन कोई पत्नी अधिक दिनों तक उसके साथ नहीं रुक सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें