फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया का प्रतिनिधि मंडल वापस, 500 करोड़ की डील का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। कोरोना के बाद से मांस निर्यातक लगातार घाटा सहन कर रहे हैं। ऐसे में मलयेशिया सरकार के प्रतिनिधिमंडल से सभी को खास उम्मीद है। छह दिनों में प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र में पांच स्लाटर हाउसों का निरीक्षण किया और मंगलवार को टीम लौट गई। अब उद्यमियों को 500 करोड़ के निर्यात के लिए अनुबंध का इंतजार है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में पांच स्लाटर हाउस संचालित हैं इसमें अलाना ग्रुप के दो बड़े स्लाटर हाउस हैं। 500 करोड़ के मांस आयात को लेकर मलयेशिया सरकार ने पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल उन्नाव भेजा था। इस प्रतिनिधिमंडल ने पांचों स्लाटर हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को देखा तथा संचालकों से बातचीत की। मांस की गुणवत्ता व मशीनों की सफाई देखी। मांस में फैट की मात्रा को भी परखा गया। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल मलेेशिया के लिए रवाना हो गया। किसके साथ डील फाइनल होगी इस पर कोई खुलकर बात नहीं की गई। ऐसे में सभी स्लाटर हाउस संचालक कयास लगा रहे हैं। स्लाटर हाउस संचालकों का मानना है कि 500 करोड़ की डील पक्की होने से खासा फायदा होगा और मांस निर्यात को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें