फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आम की फसल को बड़ा नुकसान

Thu, 18 May 2017 12:37 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
बारिश से बचने का प्रयास करती आटो में बैठी सवारियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आंधी के साथ कहीं तेज बारिश और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं दूसरी तरफ तूफान से भारी मात्रा में कच्ची अमिया जमींदोज होने से आम व्यापारियों को तगड़ा झटका लगा है। वहीं जिन किसानों ने अभी तक गेहूं की कटाई नहीं की है, उनके भी चेहरों पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं।

मंगलवार देर रात से मौसम में बदलाव आ गया था। आसमान में बादल छा गए थे। बुधवार सुबह कुछ समय तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप निकल आई। दोपहर एक बजे के बाद अचानक मौसम में फिर बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर बाद तेज हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन


शाम चार बजे के बाद अचानक तेज आंधी आई। जिससे सड़कों से गुजर रहे लोग बचाव के लिए इधर उधर भागने लगे। वहीं हसनगंज, गंजमुरादाबाद, सफीपुर, बांगरमऊ, औरास, मियागंज आदि क्षेत्र में तूफान आने से आम बागानों के चेहरे उतर गए। करीब 30 मिनट की तेज आंधी से भारी मात्रा में कच्ची अमिया पेड़ से टूटकर जमीन पर गिर पड़ीं।

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, दोपहर तीन बजे नगर व आसपास तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 20 फ ीसदी आम की फसल जमींदोज हो गई है। वहीं आंधी के बाद हल्की बारिश से नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की। इसके अलावा बारिश से सूख रही सब्जी की फसलों में काफ ी हद तक जान आ गई। तेज आंधी के दौरान नगर के आसपास के कई गांवों में दर्जनों स्थानों पर एचटी विद्युत लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। जिससे कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

बुधवार की शाम आई तेज आंधी से ग्राम फतेहपुर हामजा, बहलोलपुर, बल्लापुर सहित दर्जनों स्थानों पर यह विद्युत लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इस लाइन को जोड़ने के लिए करीब एक दर्जन कर्मचारियों को लगाया गया, लेकिन कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत लाइन दुरुस्त नहीं की जा सकी। इस दौरान कई घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। जेई मनीष चंद्रा ने बताया आंधी से दर्जनों स्थानों पर एचटी विद्युत लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई थी। जिसे दर्जनों कर्मचारियों को लगाकर दुरुस्त कराया गया।

बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश की बौछारों से भीषण गर्मी में झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं  तेज आंधी से जहां दर्जनों मकानों पर रखे छप्पर और टीनशेड उड़ गए वहीं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बाग मालिक ग्राम सुरसैनी निवासी मदारु तथा ग्राम पलिया के शैलेंद्र यादव ने बताया कि तेज आंधी से कच्ची फसल गिर गई है। हालांकि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पोल से गिरा बिजली कर्मी, घायल
नगर के मोहल्ला भटपुरी में अचानक आंधी आ जाने से विद्युत पोल पर चढ़ा अधेड़ विद्युत कर्मी पोल से जमीन पर आ गिरा। मोहल्ला भटपुरी निवासी संजय (50) पुत्र प्रभुदयाल तीन बजे विद्युत तार ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा था। तभी अचानक तेज आंधी आ गई। तेज हवा के झोंको से उसका पोल से हाथ छूट गया जिससे वह सिर के बल जमीन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें