फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेतों में नमी बनाए रखें किसान

Wed, 13 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
निराला उद्यान में दो दिवसीय किसान मेले/बागवानी का शुभारंभ सीडीओ संदीप कौर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खाद, बीज, कृषि में अनुदान आधारित योजनाओं के अंतर्गत कृषकों का अनुदान सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा। इसलिए कृषक अपना रजिस्ट्रेशन विभागीय वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से कराएं।
विज्ञापन


 कहा कि रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से विभिन्न प्रकार की बीमारियां बढ़ी हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए कृषक जैविक खादों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय औद्यानिक मिशन योजना के तहत आम, अमरूद, फूलों की खेती, मसालों की खेती, औषधीय खेती, पाली हाउस, मधुमक्खी पालन आदि में शासन द्वारा अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान पंजीकरण कराएं और अपना आर्थिकस्तर बढ़ाने के लिए औद्यानिक खेती अपनाएं। मेले में सीएसए के वैज्ञानिक डॉ. वीके दुबे सहित अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि की नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। कृषि रक्षाधिकारी सुदामा सिंह ने कीटनाशक व फफूंदनाशक के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर अधिकांश विभागों ने अपने स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन


किसानों ने हर स्टाल पर जाकर विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। यहां पर मौलाबांकीपुर के किसान अमरीश कुमार, बेथर के कालीशंकर त्रिपाठी, लोेहारखेड़ा के शंकर, दोस्तीनगर के श्रीनारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे। बागवानी मिशन के प्रभारी आरबी वर्मा ने मेले में आए सभी लोगों का आभार जताया। मेला बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें