प्रशिक्षण शिविर में बल्लेबाज को बॉलिंग मशीन से अभ्यास कराते कोच। संवाद
- फोटो : 1
= आरएसएस मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में मशीन बॉल से दिया जा रहा प्रशिक्षण
= कोच ने बल्लेबाजों को कराया अभ्यास, दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षु खिलाड़ियों को मशीन बॉल से प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई है। कोच ने प्रशिक्षण देने के साथ ही मशीन बॉल से अभ्यास के दौरान पैरों की गतिशीलता बनाए रखने के भी सुझाव दिए।
मंगलवार को शिविर में 20 प्रशिक्षु खिलाड़ी पहुंचे। कोच ओम मिश्रा ने सबसे पहले खिलाड़ियों से दौड़ लगवाई। इसके बाद मशीन बॉल के लिए बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस कराई। बारीकियां सिखाने के दौरान बताया मशीन बॉलर नहीं थकता है। खिलाड़ी थक सकते हैं, इसलिए दिमाग से खेलो। बल्लेबाज को पहले सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शुरुआत करनी चाहिए। इसे बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे तक किया जा सकता है। कहा कि यदि सीधा 130 स्पीड पर जाओगे तो तकनीक बिगड़ेगी। कहा कि अधिकांश देखा गया है कि मशीन बॉल से अभ्यास करने के दौरान खिलाड़ियों का पैर नहीं हिलता है। यह सही नहीं है। अभ्यास के दौरान जान बूझकर आगे-पीछे जाना है। फ्रंट व बैक फुट का अलग-अलग अभ्यास करो। यह भी कहा कि बिना हेलमेट मशीन पर अभ्यास करने न जाएं।