फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में की गई भगवान धन्वंतरि की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला अस्पताल के आयुर्वेद अस्पताल सहित अन्य आयुर्वेद अस्पतालों में हवन-पूजन किया गया। आयोजित गोष्ठी में लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए थे। वह आयुर्वेद के जनक थे। जिला अस्पताल डाॅ. राजेश दीक्षित ने भगवान धन्वंतरि का पूजन किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया। वहीं, कल्याणी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉ. रचना वर्मा ने पूरे स्टाफ सहित हवन- पूजन कराया। इसके अलावा गोष्ठी कर लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि जिले में इसके पूर्व भी कई दिन से टीमें स्कूल-कॉलेजो में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के बारे में जागरूक कर रहीं हैं। मंगलवार सुबह से ही जिले के सभी अस्पतालों में हवन-पूजन के साथ जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें