फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दंपति को लूटा

Thu, 09 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। बेखौफ बाइक सवारों ने सरेराह पति-पत्नी को तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत थाना में की है। पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


हसनगंज थानाक्षेत्र के गांव मोहनीखेड़ा मजरा रसूलपुर बकिया निवासी गुड्डी पत्नी सोनाराम के अनुसार वह अपने पति के साथ हसनगंज स्थित एक बैंक के एटीएम से नौ हजार रुपये निकालकर बाइक से घर जा रही थी।

अकबरपुर-रसूलपुर मार्ग पर मोहनीखेड़ा गांव के पास दो बाइक सवार युवक पीछे से ओवरटेक कर गाड़ी के आगे आ गए। बदमाशों ने उन लोगों पर तमंचा तान दिया और रुपये और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर बदमाश हसनगंज की ओर भाग गए। पीड़ित के अनुसार उसने थाने में घटना की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज न कर उसे चलता कर दिया। इस बारे मेें जब थाना प्रभारी नजरुल हसन ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें