नवाबगंज। लखनऊ के परियोजना निदेशक कार्यालय से आई टीम ने विकासखंड के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयाें का निरीक्षण किया। यहां टीम के सदस्यों ने एमडीएम की गुणवत्ता देखी साथ ही टीचरों व बच्चों बात भी की। इतना ही नहीं सुधार कराने के प्रयासों पर भी चर्चा की।
परियोजना निदेशक के निर्देश पर जांच करने स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमिर सिंह के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय टीम पहले प्राथमिक विद्यालय बरुआ पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने एमडीएम की गुणवत्ता चेक की।
टीचरों ने बताया कि विद्यालय में तीन बार चोरी हो चुकी है इससे एमडीएम बनाने का सामान हर बार चोरी हो जाता है। पानी खराब होने से भी बच्चों को दिक्कतें हैं। टीम को अजगैन परिषदीय विद्यालयों में भी टीचरों ने टीम के सदस्यों को यह समस्या बताई।
कुशहरी देवी स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीम में रहे प्रेम शंकर वर्मा व उपेंद्र सिंह ने किचन के रखरखाव का जायजा लिया साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता भी आंकी। उसके बाद टीम नवाबगंज के बाल प्राथमिक विद्यालय पहुंची। यहां टीचरों को कक्षा से बाहर कर बच्चों से एमडीएम की जानकारी ली।
बच्चों से पूछा कि खाना यहां अच्छा मिलता है कि घर पर। तो बच्चों ने स्कूल के खाने को अच्छा बताया। उसके बाद टीम तेंदुआ हिरन कुद्दी व सोहरामऊ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए लखनऊ रवाना हो गई।
एमडीएम प्रभारी रामजी ने बताया कि परियोजना निदेशक के नेतृत्व में टीम जांच करने आई थी। एमडीएम का निरीक्षण कर लौट गई।