फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने तीन को बनाया शिकार

Wed, 11 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर असलहों से लैस बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों को शिकार बनाया। एक बाइक सवार ने दो युवकों से बाइक और नगदी लूटी और एक साइकिल सवार टीचर से पांच सौ रुपये छीन ले गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने माखी थाने में सूचना दी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। आसीवन थानाक्षेत्र के बनौनी गांव निवासी योगेंद्र यादव मंगलवार को अपने साथी श्रवण कुमार के साथ बाइक से शहर आए थे।

देर शाम वापस लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में खुमान खेड़ा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर योगेंद्र की बाइक और श्रवण से 5500 रुपये लूट लिए। इसके बाद भदनी गांव के पास कोरारी गांव निवासी टीचर अरुण सिंह से ़1000 रुपये लूट लिए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें