फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के कारोबार का खुलासा

Wed, 11 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कच्ची और मिलावटी शराब के कारोबार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नांदाखेड़ा गांव में छापा मारा। कच्ची शराब बनाने वाले पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब, मिलावट करने के लिए रखी यूरिया व उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के नांदाखेड़ा गांव में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी संचालित होने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस टीम ने भोला यादव के घर में छापा मारा।

पुलिस टीम गांव आने की जानकारी होते ही अवैध कारोबार में लिप्त पिता-पुत्र भाग निकले। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं लगे। पुलिस ने उनके घर से 100 लीटर कच्ची शराब, शराब में अपमिश्रण के उपयोग में लाई जाने वाली तीन किलो यूरिया के अलावा शराब बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में लहन बरामद किया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने भोला यादव के अलावा उसके बेटे विजय यादव और बबलू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें