सुख-समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले लोहड़ी के त्योहार में अगिभन देवता का पूजन किया गया। इस मौके पर सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में इकट्ठा हुए और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई। नवविवाहिताओं ने भी लोहड़ी की परिक्रमा लगाई। भांगड़े की धुन पर जमकर नाच-गाना हुआ।
लोगों ने लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की और आग में काले तिल, रेवड़ी समेत अन्य सामग्री डालकर परिवारीजनों और बच्चों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। लोकगीत व संगीत के जरिए अगिभन देवता की परिक्रमा कर लोगों ने आशीर्वाद की कामना की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे। देरशाम तक लोहड़ी का कार्यक्रम चलता रहा।
..........................